सोशल मीडिया की दुनिया कब, किसे स्टार बना दे—कहना मुश्किल है
सोशल मीडिया की दुनिया कब, किसे स्टार बना दे—कहना मुश्किल है
सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा चेहरा वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ हुआ “कृष का गाना सुनेगा” वाले लड़के के साथ, जिसने बिना किसी बड़े प्लेटफॉर्म या प्रमोशन के इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। एक साधारण सा वीडियो, कुछ सेकंड की मौजूदगी और एक अलग अंदाज़—बस यहीं से उसकी किस्मत ने सोशल मीडिया पर करवट ली है, एक कचरा चुनने वाला मासूम लड़का अपनी मुस्कान, स्टाइल और आत्मविश्वास की वजह से चर्चा में है। लोग मज़ाकिया अंदाज़ में कह रहे हैं कि इस बच्चे ने तो ऋतिक रोशन का का गाना दिल न दिया को वापस ट्रेंड में ला दिया।

कैसे शुरू हुई वायरल कहानी?
यह वीडियो सबसे पहले Instagram Reels और YouTube Shorts पर सामने आया। वीडियो में लड़का पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लोगों से पूछता है—“Krish ka gaana sunega?” उसकी बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के एक्सप्रेशंस और देसी टोन ने लोगों को हंसा भी दिया और आकर्षित भी कर लिया। यही वजह रही कि इस लाइन पर हजारों मीम्स, रील्स और रीमिक्स बन गए। वायरल लड़का कोई बड़ा इन्फ्लुएंसर नहीं था, बल्कि एक आम युवक था, जो अपने अंदाज़ में कंटेंट बना रहा था। यही सादगी उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। लोगों को उसका नेचुरल और बिना दिखावे वाला स्टाइल खूब पसंद आया। कई क्रिएटर्स ने उसके डायलॉग पर लिप-सिंक वीडियो बनाए, वहीं म्यूजिक क्रिएटर्स ने इसे गाने और बीट्स में बदल दिया।

धीरे-धीरे “Krish ka gaana sunega” सिर्फ एक सवाल नहीं रहा, बल्कि एक ट्रेंड बन गया। सोशल मीडिया पर यह लाइन अब मज़ाक, प्रमोशन और फन कंटेंट का हिस्सा बन चुकी है। कुछ ब्रांड्स ने भी इस ट्रेंड को अपने विज्ञापनों में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
कौन है ये वायरल लड़का?
इस वायरल वीडियो के पीछे की असली कहानी पर बहुत कम चर्चा हो रही है। यह कहानी है झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले पिंटू की, जिसे आज लोग ‘वायरल ब्वॉय’ के नाम से जानने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर पिंटू की प्रोफाइल ‘धूम’ नाम से बनी हुई है, लेकिन उसका असली नाम पिंटू है। उसके पिता का नाम ओम प्रकाश और माता का नाम पार्वती बताया जाता है। एक वायरल वीडियो में पिंटू खुद अपने जीवन के दर्द को बयां करता है। वह बताता है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। मां के जाने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन सौतेली मां से उसे प्यार नहीं, बल्कि ताने और भूख मिली। पिंटू के मुताबिक, उसे खाना तक नहीं दिया जाता था और कहा जाता था कि पैसे लाओगे तभी खाना मिलेगा। इतना ही नहीं, बच्चे का कहना है कि चाचा-चाची ने भी उसके साथ मारपीट की और अंततः उसे घर से भगा दिया। छोटी सी उम्र में परिवार से दूर हुआ पिंटू सड़कों पर कचरा बीनने को मजबूर हो गया। जिस उम्र में बच्चे स्कूल और खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में पिंटू जिंदगी से जूझ रहा था।
लेकिन किस्मत ने एक मोड़ लिया। किसी ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। आज वही बच्चा, जो कभी भूख और बेबसी का शिकार था, सोशल मीडिया पर स्टार बन चुका है। लोग उसके लिए मदद की बात कर रहे हैं और उसकी जिंदगी बेहतर होने की उम्मीद जता रहे हैं। पिंटू की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को दिखाती है, जहां कई बच्चे आज भी उपेक्षा और हिंसा का शिकार हैं। यह कहानी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि एक वीडियो से मिली पहचान के बाद क्या ऐसे बच्चों की जिंदगी सच में बदल पाएगी?
अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर रुख कर लेते हैं और किसी न किसी प्लेटफॉर्म या प्रोडक्शन हाउस के जरिए उन्हें लॉन्च भी कर दिया जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वायरल ब्वॉय धूम भी आने वाले समय में किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं।
पटना से भूमि आर्या की रिपोर्ट
