भागलपुर में बाढ़ का कहर; डूबने से 6 बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भागलपुर में बाढ़ का कहर; डूबने से 6 बच्चों की मौत
निष्कर्ष भारत संवाददाता भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसा तरैटा नारायणपुर इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। सभी सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा है।
भागलपुर में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने के लिए बाढ़ के पानी के पास गए थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बच्चों को बाहर नहीं निकाला जा सका।
एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के पानी में कई जगह गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बाढ़ पानी के आसपास बच्चों और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Mumbai में छात्र की मौत से IIT पटना में जांच की मांग…
बिहार में आज 9 जिलों में बारिश के आसार
भागलपुर में बाढ़ बाढ़ के पानी में हादसे के बीच बिहार के मौसम को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। सोमवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
दक्षिण और मध्य बिहार के कुछ जिलों में भी स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बहुत तेज रहने की संभावना नहीं है। हालांकि 22 सितंबर के बाद बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है।
24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 सितंबर से बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 26 सितंबर को औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश के आसार हैं।
पटना में शाम को हुई झमाझम बारिश
राजधानी पटना में रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी रही। शाम करीब 7 बजे मौसम अचानक बदला और शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बाढ़ बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली।
खबरें हमारे फेसबुक पर भी, लगातार खबरों के लिए फेसबुक से जुड़े
पटना का अधिकतम तापमान रविवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटे में पटना के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल और बांका में भी बारिश हुई। खगड़िया में दिनभर बादल छाए रहे।
बांका में बिजली गिरने से युवक की मौत
बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बाढ़ बचाव की कार्रवाई की गई।
बिहार में सामान्य से 37 फीसदी कम बारिश
बिहार में बाढ़ मानसून सीजन के दौरान इस बार बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 586.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 925.5 मिमी होनी चाहिए थी। इस हिसाब से राज्य में सामान्य से करीब 37 फीसदी कम बारिश हुई है।
कई जिलों में बारिश की कमी काफी अधिक है। पश्चिम चंपारण में करीब 88 फीसदी, सीतामढ़ी में 93 फीसदी, सारण में 79 फीसदी, वैशाली में 67 फीसदी, पटना में 90 फीसदी, गया में 85 फीसदी और जमुई में करीब 79 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें: वित्त रहित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सम्राट सरकार ने खोला खजाना, 461 करोड़ रुपये जारी
जहानाबाद में भी बारिश की स्थिति चिंताजनक रही है। यहां औसत बारिश 2.4 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 97 फीसदी कम है। भोजपुर में 0.2 मिमी बारिश और करीब 98 फीसदी की कमी, जबकि रोहतास में 1.2 मिमी बारिश और करीब 72 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अरवल में भी सामान्य से करीब 63 फीसदी कम बारिश हुई है।

24 सितंबर के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 22 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जबकि 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
पटना में सोमवार और मंगलवार को बाढ़ अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 23 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दिन पटना में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
बिहार में बारिश की कमी के बीच आने वाले दिनों में बारिश बाढ़ बढ़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, भागलपुर जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के बीच आवाजाही और स्नान के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
पटना से किम टी कुमारी का रिपोर्ट
