कैमूर में डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, सड़क जाम

कैमूर

कैमूर में डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

निष्कर्ष भारत, संवाददाता (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9वीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। सिलौंधा मोड़ के पास गिट्टी लदे एक अनियंत्रित डंपर ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद डंपर भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से फरार हो गया।

कैमूर मृतका की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह कैथियां गांव की रहने वाली थी और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कटरा कलां में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान सिलौंधा मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

कैमूर में स्कूल जा रही छात्रा की मौत

कैमूर में स्थानीय लोगों के मुताबिक, गिट्टी से लदा डंपर तेज गति में आ रहा था। सिलौंधा मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर छात्रा को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। टक्कर के बाद छात्रा सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

देखिये निष्पक्ष ख़बर हमारे यूट्यूब चैनल पर भी: Prashant का तीखा तंज: शिक्षकों की बदहाली पर बोले,सत्ताधीशों ने भावी पीढ़ी का भविष्य अंधकार में धकेला

कैमूर हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी। कुछ ही देर में कैथियां गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

डंपर पलटा, चालक मौके से फरार

हादसे के बाद डंपर सड़क पर पलट गया। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। वाहन की गति, चालक की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कैमूर में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जाम

कैमूर छात्रा की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया कि जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं। इससे राहगीरों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें हमारे फेसबुक पर भी, लगातार खबरों के लिए फेसबुक से जुड़े

ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण घटनास्थल पर काफी देर तक तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासन, समझाकर संभाली स्थिति

सड़क जाम और ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कुदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी शांभवी श्रीवास्तव, मोहनिया बीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : बिहार MLC चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 4 नामों का ऐलान, जानें किसे मिला टिकट

अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से सड़क जाम समाप्त करने की अपील की, ताकि यातायात बहाल किया जा सके।

कैमूर हादसे में पिता को मिला 20 हजार का चेक

कुदरा बीडीओ शांभवी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद ग्रामीण अनुदान राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत नियमानुसार 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि का चेक मृतका के पिता को सौंपा गया।

आर्थिक सहायता मिलने और प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका और सड़क पर फंसे वाहनों को आगे जाने का रास्ता मिला।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और डंपर चालक की लापरवाही की क्या भूमिका थी।

कैमूर में भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे वाले क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित करने, नियमित जांच कराने और जरूरत के मुताबिक सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं। हालांकि, सड़क सुरक्षा से जुड़े इन सुझावों पर प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, यह देखना बाकी है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। 12 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद कैथियां गांव में मातम है, वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी बनी हुई है।

Nishkarsh Bharat

राज कुमार की रिपोर्ट