दरभंगा में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत…मौत

दरभंगा में सर्पदंश से महिला की मौत

दरभंगा में सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में गई जान

निष्कर्ष भारत, संवाददाता (दरभंगा)। दरभंगा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में महिला की मौत हो गई। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में शनिवार देर रात घर में सो रही पूनम देवी को सांप ने दाएं पैर की उंगली में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने चले गए। कुछ समय बाद जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए कुशेश्वरस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान कासिमपुर वार्ड-11 निवासी नुजा यादव की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। दरभंगा घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

रात में घर में सो रही थी महिला

परिजनों के मुताबिक रविवार देर रात पूनम देवी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके दाएं पैर की उंगली में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला को परेशानी होने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए।

परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि झाड़-फूंक से महिला की हालत में सुधार हो जाएगा। कुछ समय तक वहां रखने के बाद भी जब उसकी स्थिति बेहतर नहीं हुई तो परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

दरभंगा में अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत

दरभंगा के इस घटना में ड़-फूंक के बाद परिजन पूनम देवी को इलाज के लिए कुशेश्वरस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन जब तक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते, महिला की मौत हो चुकी थी।

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

वही इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। महिला की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी परिवार के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अचानक हुई इस मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पूनम देवी की मौत के बाद उनके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। वह अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। परिजनों के अनुसार मृतका के पति नुजा यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

परिवार के लिए यह घटना आर्थिक और भावनात्मक दोनों स्तर पर बड़ा झटका है। परिजनों ने बताया कि मृतका की एक बेटी की शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। परिवार में अभी उस शादी की खुशियों की यादें ताजा थीं कि अचानक पूनम देवी की मौत से पूरा घर मातम में बदल गया।

दरभंगा में मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिजनों ने सरकार और प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है। परिवार का कहना है कि महिला की मौत से घर की जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ेगा। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पति के सामने अब बच्चों की देखभाल और घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है।

निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Patna में पुलिस और दिग्गजों की मौजूदगी .. शराब और शबाब’ वाली महफिल का सच क्या ?

परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सरकारी प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।

सर्पदंश में इलाज में देरी पड़ सकती है भारी

सांप के काटने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग सर्पदंश के बाद अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक या पारंपरिक उपचार का सहारा लेते हैं। इससे कई बार इलाज शुरू होने में देरी हो जाती है।

कासिमपुर की यह घटना भी इसी तरह की स्थिति की ओर इशारा करती है। परिजन पहले महिला को झाड़-फूंक कराने ले गए और बाद में अस्पताल लेकर निकले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दरभंगा के इस मामले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश को लेकर जागरूकता की जरूरत भी सामने आती है। सांप के काटने की स्थिति में समय गंवाए बिना मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना जरूरी है, ताकि चिकित्सकीय उपचार जल्द शुरू हो सके।

Nishkarsh Bharat

अमन कुमार की रिपोर्ट

You may have missed