सहरसा में शटर काट दवा दुकान से 1.5 लाख की चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद
सहरसा में मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर कैश-दवाएं ले गए चोर
निष्कर्ष भारत संवाददाता रोहतास। सहरसा मेडिकल स्टोर चोरी का मामला कपड़ापट्टी इलाके में सामने आया है। केशरी डिस्ट्रीब्यूटर्स नामक मेडिकल स्टोर को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान के पिछले हिस्से में लगे शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कैश काउंटर में रखे करीब 50 हजार रुपये के अलावा एक लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाएं और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बता दे की सहरसा में हुए चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सहरसा में हुई यह मामला पूरा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
सहरसा में देर रात दुकान को बनाया निशाना
दुकान के प्रोपराइटर विशाल केसरी के मुताबिक, केशरी डिस्ट्रीब्यूटर्स एक होलसेल मेडिकल स्टोर है। सोमवार की रात करीब ढाई बजे अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के पिछले हिस्से में पहुंचे और वहां लगे शटर को लोहे की रॉड से काटकर जबरन मोड़ दिया।

शटर को नुकसान पहुंचाने के बाद चोर दुकान के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक दुकान में सामान खंगाला और जो कुछ हाथ लगा, उसे अपने साथ ले गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों को चोरी की भनक नहीं लगी।
कैश के साथ दवाएं भी ले गए चोर
दुकान में घुसने के बाद चोरों ने सबसे पहले कैश काउंटर को निशाना बनाया। यहां रखे करीब 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए गए। इसके बाद दुकान में रखी महंगी दवाओं और अन्य सामान पर भी चोरों की नजर गई।
इसे भी पढ़िए…शिवहर में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 80 कार्टन नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
दुकानदार के अनुसार, चोर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं और अन्य सामान भी लेकर गए हैं। नकदी और सामान को मिलाकर चोरी की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। चोरी के बाद दुकान के पिछले हिस्से का शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। सहरसा में हुई इस घटना के बाद व्यपारियों में डर का व्यप्त है।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
सहरसा मेडिकल स्टोर चोरी की जांच में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती है। दुकान में लगे कैमरे में एक नकाबपोश व्यक्ति अंदर से सामान चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान और उसके संभावित साथियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वे किस दिशा में फरार हुए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
वही सहरसा में हुए इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान के क्षतिग्रस्त शटर और अंदर बिखरे सामान की जांच की।

सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सहरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहरसा में चोरी की घटनाओं से दुकानदार चिंतित
सहरसा में हुए मेडिकल स्टोर में चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात के समय बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
व्यापारियों के मुताबिक, दुकानों में नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सामान भी रखा रहता है। ऐसे में चोरी की घटनाओं से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है।
नकाबपोश चोर की तलाश में जुटी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश व्यक्ति के दिखाई देने के बाद पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच टीम फुटेज में दिख रहे व्यक्ति के हुलिए और गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले से दुकान की गतिविधियों से परिचित था या वारदात अचानक की गई। दुकान के आसपास लगे दूसरे कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा सकती है, जिससे चोरों के आने और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
दवाओं की चोरी से नुकसान का आकलन
मेडिकल स्टोर से नकदी के अलावा बड़ी मात्रा में दवाओं की चोरी हुई है। दवा कारोबार में अलग-अलग कंपनियों और उत्पादों की कीमत के कारण चोरी गए सामान का सही मूल्यांकन भी जांच का हिस्सा है।
देखिये ख़बर हमारे यूट्यूब चैनल पर भी: Sanjay Singh पर इल्ज़ाम लगाने वाले अपने गिरेबान में झाँक ले,मंत्री ने कर दिया मानहानि का मुकदमा…
दुकानदार ने करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाओं और अन्य सामान के चोरी होने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच के साथ चोरी गए सामान की सूची और उसके मूल्य का भी सत्यापन कर रही है।
जल्द गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी के मामलों में कार्रवाई होती है तो अपराधियों के मन में पुलिस का डर बना रहेगा।
फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती नकाबपोश चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करना और चोरी किए गए कैश व सामान की बरामदगी करना है। कपड़ापट्टी की इस घटना ने एक बार फिर रात में दुकानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
अमन कुमार की रिपोर्ट
