Love & War: आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, रेट्रो-कैबरे अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस; रणबीर कपूर के बाद बढ़ी एक्साइटमेंट
Love and War से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है
निष्कर्ष भारत संवाददाता: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के इंटेंस फर्स्ट लुक के बाद अब मेकर्स ने आलिया भट्ट का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में आलिया का बिल्कुल अलग और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय है।
सामने आया आलिया भट्ट का शानदार फर्स्ट लुक
‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के लुक ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में आलिया एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनका लुक रेट्रो और कैबरे स्टाइल से इंस्पायर्ड दिखाई देता है।
आलिया ने स्लिट वाली स्कर्ट, क्रॉप टॉप और शानदार हेडपीस पहना हुआ है। पोस्टर के बैकग्राउंड में गहरे लाल और गोल्डन टोन के साथ स्मोकी इफेक्ट नजर आ रहा है, जो संजय लीला भंसाली की फिल्मों की भव्य विजुअल स्टाइल की झलक देता है।

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आग भी, दिलों की जान भी!” इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 की जानकारी दी गई। आलिया ने भी पोस्टर शेयर करते हुए ‘रीयूनाइटेड’ लिखा है।
रणबीर कपूर के बाद आलिया का लुक रिलीज
आलिया से एक दिन पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर के दो फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए थे। इनमें रणबीर बेहद इंटेंस और रफ अवतार में नजर आए। एक पोस्टर में वह विंटेज कार चलाते दिखाई देते हैं, जबकि उनके एक हाथ पर चोट और खून नजर आता है।
देखिये हमारी खबर यूट्यूब चैनल पर भी: सियासी रायते में घिरी सत्ताधारी JDU: अनंत सिंह और नीरज कुमार की जंग में jansuraj ने मारी बाज़ी
रणबीर के पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा था, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!” रणबीर के इस लुक ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब आलिया का लुक सामने आने के बाद फैंस फिल्म के दोनों मुख्य किरदारों को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किरदारों की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखी है।
फिल्म में पहली बार साथ दिखेगी ये तिकड़ी
‘लव एंड वॉर’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट भी है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीनों कलाकार पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
खबरें हमारे फेसबुक पर भी, लगातार खबरों के लिए फेसबुक से जुड़े
यह फिल्म रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की भी दोबारा साथ वापसी है। दोनों ने इससे पहले 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘सांवरिया’ में काम किया था। वहीं भंसाली और आलिया की जोड़ी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद फिर से साथ आई है।

आलिया और विक्की कौशल भी इससे पहले ‘राजी’ में साथ काम कर चुके हैं, जबकि रणबीर और विक्की ‘संजू’ में साथ नजर आए थे।
क्या है ‘लव एंड वॉर’ की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है, जिसमें प्यार और युद्ध की पृष्ठभूमि को साथ जोड़ा गया है।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रणबीर और विक्की फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं और दोनों किरदारों की जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ती है। हालांकि फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ अब 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े: Love And War: रणबीर कपूर का पहला लुक आउट, खून से सना हाथ और रेट्रो अंदाज ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में पूरी हो चुकी है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने युद्ध से जुड़े कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करने का फैसला भी किया है, जिसके लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल सेट पर लौटे।
अब रणबीर और आलिया के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद निगाहें विक्की कौशल के पोस्टर पर टिकी हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म से उनका किरदार भी सामने आएगा। इसके साथ ही फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।
भूमि आर्या की रिपोर्ट
