बिहार में रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर सख्ती, काम में तेजी के निर्देश, 58 ROB का चल रहा निर्माण
बिहार में 58 ROB की समीक्षा, रेलवे से जुड़े 47 प्रोजेक्ट पर जोर
निष्कर्ष भारत, संवाददाता (पटना)। बिहार में 58 रोड ओवर ब्रिज (ROB) परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें 47 ROB पूर्व मध्य रेलवे (ECR) से जुड़े हैं। इन परियोजनाओं के निर्माण में रेलवे से संबंधित तकनीकी काम, अनुमोदन और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने अब इन मामलों की निगरानी तेज कर दी है।
बुधवार को पथ निर्माण विभाग के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और रेलवे के विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बिहार में चल रही ROB परियोजनाओं की प्रगति के साथ रेलवे से जुड़े लंबित मामलों पर बिंदुवार चर्चा की गई। संबंधित निर्माण एजेंसियों और NHAI के अधिकारियों ने भी अपने-अपने प्रोजेक्ट की स्थिति सामने रखी।
रेलवे से जुड़े काम में तेजी लाने के निर्देश
समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे से संबंधित कार्यों और अनुमोदनों के कारण ROB परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों को संबंधित अधिकारियों के समन्वय से जल्द निपटाने और निर्माण कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
बैठक में सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन यानी S&T, ट्रैक रिलेइंग, ट्रैक से जुड़े विद्युत कार्य, लेवल क्रॉसिंग की शिफ्टिंग और जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (GAD) जैसे तकनीकी मुद्दों की स्थिति की जानकारी ली गई। रेलवे अधिकारियों ने अलग-अलग मामलों में चल रही प्रक्रिया और अब तक हुई प्रगति से विभाग को अवगत कराया।
बिहार में 58 ROB, 47 रेलवे से जुड़े
बिहार राज्य में निर्माणाधीन 58 ROB परियोजनाओं में 47 पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस वजह से इन परियोजनाओं में रेलवे की अनुमति और तकनीकी समन्वय की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL), बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) और NHAI के अधिकारियों ने परियोजनाओं की स्थिति बताई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसे मामलों की पहचान करना रहा, जहां रेलवे से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण निर्माण की गति प्रभावित हो सकती है।
कई ROB में LC शिफ्टिंग और डायवर्जन की समीक्षा
BRPNNL से संबंधित ROB परियोजनाओं में लेवल क्रॉसिंग यानी LC के डायवर्जन और शिफ्टिंग को लेकर भी चर्चा हुई। जीवधारा-बापूधाम, मोतिहारी कोर्ट-बापूधाम, सुगौली-मझौलिया, दरभंगा-मुहम्मदपुर, थलवारा-लहेरियासराय और रघुनाथपुर-तुड़ीगंज ROB से जुड़े मामलों की स्थिति अधिकारियों ने सामने रखी।
इन परियोजनाओं में लेवल क्रॉसिंग को स्थानांतरित करने और वैकल्पिक व्यवस्था से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है। बैठक में इनसे जुड़े लंबित मामलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बिहार के कई ROB में तकनीकी मंजूरी पर नजर
बिहार के बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और मोतीपुर-महवल ROB से जुड़े PCE/TAD मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा जयनगर स्टेशन के QAP और WPSS तथा अलग-अलग ROB के स्ट्रक्चरल डिजाइन, ड्राइंग और GAD अनुमोदन की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
बिहार के ROB परियोजनाओं में डिजाइन और ड्राइंग की मंजूरी निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। ऐसे में रेलवे से जुड़े तकनीकी अनुमोदनों को समय पर पूरा कराने पर विभाग का विशेष जोर रहा।
BSRDCL के ROB प्रोजेक्ट भी एजेंडे में
बिहार BSRDCL के अंतर्गत आने वाली परियोजनाओं में मोहम्मदपुर-कमतौल और लहेरियासराय-दरभंगा ROB में LC शिफ्टिंग के साथ इलेक्ट्रिकल और TRD कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।
इसके अलावा पटना जंक्शन-परसा बाजार, अथमलगोला-बख्तियारपुर, NH-82, बदला घाट-धमारा घाट, कोपरिया-सिमरी बख्तियारपुर और नंदिनी लगुनिया-शाहपुर पटोरी ROB से जुड़े TAD और ट्रैफिक ब्लॉक के मामलों को भी बैठक में रखा गया।
ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर भी चर्चा
ROB निर्माण के दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर या आसपास होने वाले काम के लिए ट्रैफिक ब्लॉक की जरूरत पड़ती है। इसके लिए रेलवे की अनुमति और तय प्रक्रिया का पालन करना होता है। बैठक में ऐसे मामलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई।
निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: क्या BJP को फिर गच्चा देने की तैयारी में नीतीश बाढ़ के बीच JDU विधायकों को क्यों बुलाया…..
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ट्रैफिक ब्लॉक और अन्य रेलवे प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि निर्माण एजेंसियों को काम करने में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
NHAI के ROB प्रोजेक्ट की भी समीक्षा
बैठक में NHAI से जुड़ी ROB परियोजनाओं के तकनीकी अनुमोदनों पर भी चर्चा हुई। ट्रैफिक ब्लॉक, लॉन्चिंग स्कीम, बेयरिंग डिजाइन, स्ट्रक्चरल डिजाइन एवं ड्राइंग और GAD से जुड़े लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति रेलवे अधिकारियों के सामने रखी गई।
रेलवे सीमा में होने वाले कार्यों को जल्द आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। S&T और TRD शिफ्टिंग से लेकर डिजाइन और ड्राइंग तक के मामलों को समय पर पूरा कराने की दिशा में काम करने की बात कही गई।
बिहार में ROB निर्माण के लिए समन्वय पर जोर
बैठक में रेलवे और राज्य की निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताया गया। अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि लंबित अनुमोदनों और तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि निर्माणाधीन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, ROB परियोजनाएं सीधे तौर पर सड़क यातायात और जनसुविधा से जुड़ी हैं। लेवल क्रॉसिंग की जगह ROB बनने से सड़क और रेल यातायात को अलग-अलग स्तर पर संचालित करने में मदद मिलती है।
समय पर पूरा करने की कोशिश
समीक्षा बैठक के बाद विभाग का जोर अब लंबित रेलवे मामलों को जल्द निपटाने पर है। 58 निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं में से 47 के रेलवे से जुड़े होने के कारण इन मामलों में रेलवे और राज्य एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय की जरूरत है।
विभाग की प्राथमिकता तकनीकी अनुमोदन, ट्रैफिक ब्लॉक, शिफ्टिंग और डिजाइन से जुड़े कामों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। इससे निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की गति बढ़ाने और लोगों को भविष्य में सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ सकेगा।
अमन कुमार की रिपोर्ट
