नावकोठी में जीविका भवन का उद्घाटन, गिरिराज सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री व मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया शुभारंभ

बेगूसराय जिले के प्रखंड के स्थानीय पंचायत नावकोठी में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

बेगूसराय जिले के प्रखंड के स्थानीय पंचायत नावकोठी में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

निष्कर्ष भारत, संवाददाता (बेगूसराय)। बेगूसराय जिले के प्रखंड के स्थानीय पंचायत नावकोठी में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास एवं जीविका संगठन के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को किया। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने द्वारिका पैलेस होटल में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित योग सह ध्यान शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Mumbai में छात्र की मौत से IIT पटना में जांच की मांग…

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं गन्ना मंत्री संजय पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा,जिप सदस्य घनश्याम राय, एसडीओ बखरी सन्नी कुमार सौरव,डीएसपी कुंदन कुमार, बीडीओ राहुल रंजन,बीपीआरओ जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष मो फिरदौस, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर स्वच्छता ही सेवा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी में हेडमास्टर गणेश झा,एवं मंत्री द्वय ने पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, अबतक 6 गिरफ्तार

एपीएस खेल मैदान में आयोजित शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने की। केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह एवं बखरी विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मुखिया ने अतिथियों का बुके माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

जीविका भवन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के नीतियों की चर्चा की और जीविका समूह की गतिविधियों की सराहना किया। इस अवसर पर डीपीएम अविनाश कुमार बीपीएम मनोरंजन कुमार मनरेगा के पीओ श्रीकांत सहित लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार,सुभाकर मिश्र, जय जय राम महतो, नीतीश कुमार जायसवाल, आदि मौजूद थे।

Nishkarsh Bharat

राज कुमार की रिपोर्ट