आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित, बेगूसराय के चर्चित समाजसेवी व स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार को फूल-माला एवं चादर देकर किया सम्मानित
आयुर्वेद अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
निष्कर्ष भारत, संवाददाता (बेगूसराय)। जिले के नावकोठी आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को नावकोठी आयुर्वेद अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक डॉ. अश्विनी कुमार ने की। शिविर में लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व, प्राकृतिक जीवनशैली और स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति की प्राचीन एवं प्रभावी विधा है।
निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Mumbai में छात्र की मौत से IIT पटना में जांच की मांग…
बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, योग, व्यायाम तथा प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। आयुर्वेद में रोग के उपचार के साथ-साथ रोग से बचाव और शरीर को स्वस्थ रखने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी एवं स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार को फूल-माला एवं चादर देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें: जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, अबतक 6 गिरफ्तार
उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने तथा प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों को अपने खान-पान और दिनचर्या में आवश्यक सुधार करते हुए आयुर्वेदिक पद्धति को जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है।

शिविर में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित भोजन लेने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
राज कुमार की रिपोर्ट
