पटना में भीषण रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
निष्कर्ष भारत, संवाददाता (पटना)। पटना में शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया। घटना बिहटा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
बता दे की यह पूरी घटना पटना के बिहटा स्घाटेशन की है, हादसे में पीड़ित की पहचान पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी जगदीश पासवान के रूप में हुई है। वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।
पटना के बिहटा में स्टेशन के पास हादसा
जानकारी के अनुसार, आज यानि शनिवार को जगदीश पासवान पटना के बिहटा रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद थे। वही इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। बता दे की ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक के पास गिर पड़े।

वही इस दर्हादनाक हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायल की स्थिति देखते हुए बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाने की पहल की।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
वही इस घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बिहटा के एनएसएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया। फिलहाल जगदीश पासवान का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण घायल को हादसे के बाद जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका। हालांकि, घटना के दौरान ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पटना रेल जीआरपी को नहीं मिली सूचना
वही यह पूरी घटना को लेकर बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी रीना कुमारी ने बताया कि अभी तक जीआरपी पुलिस को हादसे की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाएगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Patna में पुलिस और दिग्गजों की मौजूदगी .. शराब और शबाब’ वाली महफिल का सच क्या ?
बता दे की जीआरपी की ओर से फिलहाल घटना के संबंध में कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं की गई है। पटना पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जाएगी।
हादसे के कारणों की जांच का इंतजार
वही फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगदीश पासवान रेलवे ट्रैक के पास किस वजह से पहुंचे थे और वह ट्रेन की चपेट में कैसे आए। वह इस हादसे के सही कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। बता दे की इस घटना के बाद में पुरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाके में लोगों के बीच चर्चा बनी रही। वही इस घायल व्यक्ति के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बता दे की पूरी घटना बिहटा थाना का है।
रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद लोगों के लिए इस तरह की घटनाएं गंभीर खतरा पैदा करती हैं। ऐसे में रेलवे परिसर और ट्रैक के आसपास अनधिकृत रूप से जाने से बचना जरूरी है। फिलहाल सभी की नजर जीआरपी की जांच और घायल जगदीश पासवान की स्थिति पर है।
अमन कुमार की रिपोर्ट
