Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर में हाथापाई, कपड़े फटे; शो से बाहर हुए सिवेत तोमर
शहजाद-सिवेत में हाथापाई, फटा कुर्ता
निष्कर्ष भारत संवाददाता- Rise and Fall 2 में तीसरे एपिसोड के दौरान ऐसा विवाद देखने को मिला, जिसने पूरे शो का माहौल बदल दिया। टीम मेट्स शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों के बीच हुई झड़प में शहजाद के कपड़े तक फट गए और वह जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद शो में सिवेत तोमर के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया। वहीं, इस घटनाक्रम के विरोध में स्वरा भास्कर और करण पटेल के भी शो छोड़ने की बात सामने आई है। हालांकि, उनके वास्तव में शो से बाहर होने की पुष्टि अगले एपिसोड में होने की बात कही जा रही है।
Ultimate Ruler टास्क से शुरू हुआ विवाद
तीसरे एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट्स के बीच आगे की रणनीति को लेकर चर्चा चल रही थी। बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स अगले टारगेट को लेकर बातचीत कर रहे थे, जबकि पेंटहाउस में मौजूद रूलर्स अपनी रणनीति बनाने में जुटे थे।
इसी बीच ‘Ultimate Ruler’ टास्क शुरू हुआ। इस टास्क का महत्व इसलिए ज्यादा था क्योंकि जीतने वाले कंटेस्टेंट को टावर में महत्वपूर्ण फैसले लेने की ताकत मिलने वाली थी। इसके अलावा उस सप्ताह ‘Fall’ में जाने से भी उसे सुरक्षा मिलनी थी।
कई रूलर्स ने लिया सिवेत का नाम
टास्क के दौरान सभी रूलर्स को किसी एक ऐसे रूलर का नाम बताना था, जिसे वे कमजोर मानते हैं। इसी दौरान सिवेत तोमर का नाम सामने आने लगा।
देखिये निष्पक्ष ख़बर हमारे यूट्यूब चैनल पर भी: Prashant का खुला चैलेंज,दम है तो स्नातक प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों की FIR कॉपी दिखाकर दिखाएं
स्वरा ने सिवेत तोमर का नाम लिया। प्रियंका ने भी सिवेत को चुना। वहीं शहजाद पूनावाला ने भी सिवेत का नाम लिया। यही बात सिवेत को नागवार गुजरी और दोनों के बीच विवाद की शुरुआत हो गई।
सिवेत तोमर के लिए यह बात इसलिए भी अहम थी क्योंकि इन नामों के कारण वह Ultimate Ruler बनने की रेस से बाहर हो गए।
शहजाद और सिवेत के बीच बढ़ी बहस
टास्क के बाद शहजाद और सिवेत के बीच बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया। शहजाद ने सिवेत पर स्वरा से बातचीत और करण के साथ उनकी नजदीकी को लेकर टिप्पणी की।
शहजाद ने सिवेत तोमर को करण का ‘दूत’ बताते हुए उनकी रणनीति पर सवाल उठाया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
खबरें हमारे फेसबुक पर भी, लगातार खबरों के लिए फेसबुक से जुड़े
देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।
बहस के बाद हुई हाथापाई
विवाद के दौरान सिवेत ने शहजाद को धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद शहजाद जमीन पर गिर गए। इसके बाद दोनों के बीच खींचतान शुरू हो गई।
इसी दौरान सिवेत ने शहजाद का कुर्ता पकड़कर उन्हें खींचा। खींचतान में शहजाद के कपड़े फट गए। घटना के बाद घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।
इस घटना ने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी दो पक्षों में बांट दिया।
स्वरा और करण ने शहजाद को भी बताया जिम्मेदार
झड़प के बाद विवाद सिर्फ सिवेत तोमर और शहजाद तक सीमित नहीं रहा। स्वरा भास्कर और करण पटेल ने इस घटना को लेकर अपनी राय रखी।
उनका मानना था कि विवाद बढ़ने के पीछे शहजाद की ओर से की गई बातों और उकसावे की भी भूमिका थी। हालांकि, हाथापाई के लिए जिम्मेदारी को लेकर कंटेस्टेंट्स की राय अलग-अलग नजर आई।
सिवेत पर हुई कार्रवाई
हाथापाई की घटना के बाद शो में सिवेत तोमर के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हें Rise and Fall 2 से बाहर कर दिया गया।
ये भी पढ़े: सलमान खान ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, बोले- मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं
रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीतिक मतभेद और बहस आम हैं, लेकिन शारीरिक झड़प के बाद सिवेत को शो से बाहर किए जाने की जानकारी सामने आई।
स्वरा और करण के शो छोड़ने की चर्चा
सिवेत तोमर के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद स्वरा भास्कर और करण पटेल ने भी विरोध जताया। दोनों के शो छोड़ने का फैसला करने की बात सामने आई है।
हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि स्वरा और करण वास्तव में शो से बाहर होंगे या यह केवल घटनाक्रम का हिस्सा है। इसका खुलासा अगले एपिसोड में होने की उम्मीद है।
फिलहाल दो हिस्सों में बंटा है गेम
इस घटनाक्रम के बाद शो में कंटेस्टेंट्स की स्थिति भी अलग-अलग दिखाई गई। पेंटहाउस में करण, तेज प्रताप यादव, शहजाद, प्रियंका, स्वरा, सिवेत, इरिना और राज नजर आए।
वहीं बेसमेंट में निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी मौजूद थे।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब दर्शकों की नजर अगले एपिसोड पर है कि शो की रणनीति किस तरह बदलती है।
Veerendra Sehwag कर रहे हैं शो होस्ट
Rise and Fall Season 2 को Banijay Asia ने प्रोड्यूस किया है। शो की मेजबानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस और बेसमेंट में बांटकर उनके बीच सत्ता, रणनीति और गेम को आगे बढ़ाने की चुनौती दी जाती है।
सिवेत तोमर और शहजाद के विवाद के बाद अब शो में आगे की रणनीति और कंटेस्टेंट्स के समीकरण किस तरह बदलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
भूमि आर्या की रिपोर्ट
