एशियन गेम्स में टीम इंडिया का फिर जलवा, महिला टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रनों से दी मात
महिला टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा
निष्कर्ष भारत, संवाददाता (नई दिल्ली)। भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को गोल्ड के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना खाता खोल दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को फाइनल में 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर सिमट गई। भारत की इस जीत के साथ एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का खिताब लगातार दूसरी बार उसके नाम रहा।
महिला टीम ने बनाया एशियन गेम्स का रिकॉर्ड स्कोर
महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 99 रन की शानदार साझेदारी की।
शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली। मंधाना की पारी में पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। दोनों की बल्लेबाजी ने भारत को पावरप्ले से ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
निष्पक्ष ख़बर देखिये हमारे यूट्यूब चैनल पर: IIT Mumbai में छात्र की मौत से IIT पटना में जांच की मांग…
इसके बाद ऋचा घोष ने निचले क्रम में तेजी से रन जुटाए। उन्होंने महज 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। ऋचा की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इन पारियों की बदौलत भारत ने 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
महिला टीम की ओर से फाइनल में 79 रन की पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज की। उन्होंने इस पारी के दौरान महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
खबरें हमारे फेसबुक पर भी, लगातार खबरों के लिए फेसबुक से जुड़े
महिला टीम की मंधाना ने शेफाली के साथ मिलकर श्रीलंका के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम ने बड़े स्कोर की नींव रखी। बाद में ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
महिला टीम की गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ढेर
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को दबाव में डाल दिया।
कप्तान चमारी अटापट्टू ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध जरूर किया, लेकिन दीप्ति शर्मा ने उनका विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद श्रीलंका की पारी संभल नहीं सकी।
श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। अटापट्टू के 29 रन के बाद कौशानी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए।
दीप्ति शर्मा ने झटके तीन विकेट
भारतीय गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे प्रभावी रहीं। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ छह रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने भी दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
श्रेयंका पाटिल ने कौशानी नुथ्यांगना को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी का आखिरी विकेट हासिल किया। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर तिरंगा लहराकर गोल्ड मेडल का जश्न मनाया।
भारत की गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीलंका की पूरी टीम 70 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। 147 रन की जीत ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की मजबूती को सामने रखा।
महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। हांगझोउ खेल 2022 के नाम से आयोजित हुए थे, लेकिन कोविड के कारण उनका आयोजन 2023 में किया गया था। अब 2026 एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर भारत ने महिला क्रिकेट में अपना खिताब बरकरार रखा है।
इसे भी पढ़ें: जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, अबतक 6 गिरफ्तार
भारत की महिला टीम पहले ही मौजूदा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया था। दूसरी ओर श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
महिला टीम के गोल्ड से भारत ने खोला खाता
एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीते थे। महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण के बाद भारत के खाते में कुल सात पदक हो गए हैं, जिनमें एक गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं।

इस जीत के साथ भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में अपनी निरंतरता भी कायम रखी है। फाइनल में 216 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने के बाद 69 रन पर श्रीलंका को समेटना टीम के एकतरफा प्रदर्शन को दिखाता है।
फाइनल में बल्लेबाजी से गेंदबाजी तक भारत का दबदबा
फाइनल मुकाबले में भारत के लिए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से अहम योगदान दिया। मंधाना और शेफाली की 99 रन की शुरुआती साझेदारी ने बड़े स्कोर की नींव रखी, जबकि ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 216 तक पहुंचाया।
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को कभी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचने दिया। लगातार विकेट गिरने के कारण श्रीलंका की पारी 15.4 ओवर में समाप्त हो गई।
इस तरह भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जीत भारत के लिए प्रतियोगिता का पहला गोल्ड और महिला क्रिकेट के लिए लगातार दूसरा एशियन गेम्स स्वर्ण पदक है।
राज कुमार की रिपोर्ट
